फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Results 2022: रिजल्ट जुलाई में आने की संभावना, 12वीं के कुछ विषयों की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शेष

Tue, 21 Jun 2022 05:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं-बारहवीं की टर्म 2 परिक्षा का रिजल्ट जुलाई में आने की संभावना है। छात्र बेसब्री से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। पहले दसवीं का रिजल्ट और बाद में बारहवीं का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। अब छात्र बेसब्री से रिजल्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। छात्रों में सीबीएसई टर्म-2 के रिजल्ट को लेकर बड़ी उत्सुकता है। ऐसी संभावना है कि दसवीं बारहवीं का रिजल्ट जुलाई में आ सकता है। पहले दसवीं का रिजल्ट और बाद में बारहवीं का रिजल्ट जारी किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


सीबीएसई की दसवीं की टर्म-2 की परीक्षाएं मई में समाप्त हो गई थी। इस कारण से इस कक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग और मूल्यांकन प्रक्रिया का काम पूरा हो गया है। लिहाजा रिजल्ट जारी करने की तिथि को अंतिम रुप दिया जा रहा है। वहीं बारहवीं की टर्म-2 की परीक्षाएं 15 जून को समाप्त हुई हैं। इस कक्षा की आधे से अधिक विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग व मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि जून में जिन विषयों की परीक्षाएं हुई उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की चेकिंग और मूल्यांकन का काम अभी बाकी है।

बोर्ड का जोर इन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कराने का है। जिससे कि समय से रिजल्ट घोषित किया जा सके। वहीं सोश्ल मीडिया पर छात्र दोनों टर्म-2 में से जिस टर्म में विषय में अच्छा स्कोर किया है, उसके आधार पर रिजल्ट जारी करने की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि टर्म-1 की परीक्षा दिसंबर में संपन्न हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें