फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE Exam: 10वीं-12वीं की परीक्षाएं आज से, देशभर में बनाए गए 7250 केंद्र; चैटजीपीटी पर बोर्ड की रोक

Wed, 15 Feb 2023 01:51 AM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटजीपीटी, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को परीक्षा हॉल में नही ले जाया जा सकता। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं ओर 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू होने जा रही हैं। दोनों परीक्षाओं के लिए कुल 38,83,710 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। देशभर में परीक्षा के लिए 7250 केंद्र बनाए गए हैं। दसवीं की परीक्षा 76 और बारहवीं की परीक्षा 115 विषयों की होंगी।

विज्ञापन
Trending Videos

दसवीं के लिए कुल 21,86940 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें से 93,9566 छात्राएं और 12,47,364 छात्र हैं। बारहवीं में कुल 16,96,770 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमे से छात्रों की संख्या 95,13,32 और छात्राओं की संख्या 74,5,433 हैं।

चैटजीपीटी पर बोर्ड की रोक
सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में चैटजीपीटी के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटजीपीटी, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को परीक्षा हॉल में नही ले जाया जा सकता। 
विज्ञापन

इसके पीछे बोर्ड का मकसद अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकना है। चैटजीपीटी (चैट जनरेटिव प्री-ट्रेन्ड ट्रांसफॉर्मर) को नवंबर 2022 में लॉन्च किया गया था। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कोई छात्र अनुचित साधनों का इस्तेमाल करता पाया गया तो नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें