अधिकारियों ने मंगलवार को बताया, राजिंदर कुमार गुप्ता पर हाल ही में उनके आय के स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर मामला दर्ज किया गया था। राजिंदर कुमार गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद सीबीआई की टीमों ने उनके ठिकानों की तलाशी ली। जहां संपत्तियों और अन्य कीमती सामानों से संबंधित दस्तावेजों के अलावा 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।