हाल ही में रिलीज बॉलीवुड फिल्म ‘तलवार’ और एक किताब के सामने आने के बाद से मई 2008 में हुए आरुषि-हेमराज हत्या मामला एक बार फिर से सुर्खियों में है।
फिल्म के रिलीज होने के बाद आरुषि के माता-पिता को हुई सजा को लेकर बहस भी तेज हो गई है। फिल्म और किताब में अपनी भूमिका पर सवाल उठाए जाने के बीच सीबीआई ने इस मामले से संबंधित गाजियाबाद विशेष अदालत से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक 14 अदालती आदेशों को अपनी वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया है।
पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म और एक किताब पर सीबीआई आधिकारिक तौर पर चुप्पी साधे हुए है। हालांकि वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न अदालतों के फैसले और आदेश सार्वजनिक कर दिए गए हैं। लोग इनका अध्ययन कर खुद फैसला कर सकते हैं।