फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के इंकार और जुदाई के डर से हुई थी हत्या और आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बलजीत नगर इलाके में मंगलवार को महिला प्रियंका की गोली मारकर हत्या करने के बाद युवक द्वारा खुदकुशी करने के मामले में नया खुलासा हुआ है। प्रियंका का पति शिपू शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रियंका से जुदा होने की आशंका से दीपक उर्फ राकेश उर्फ अमित उससे शादी करने का दबाव बना रहा था। मना करने पर ही उसने प्रियंका को मौत के घाट उतारने के बाद खुद को भी गोली मार ली।

पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव परिजनों को सौंप दिया है। रणजीत नगर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

घरवालों को दोनों के बीच किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को पता चला है कि अमित रोहतक में ही कैब चलाता था। उसके पिता वहीं परचून की दुकान चलाता है। अमित कैब चलाने के बाद अपने पिता की दुकान पर बैठ जाता था।

बुधवार को पोस्टमार्टम कराने आए अमित के परिजनों का कहना था कि उन्हें दोनों के बीच किसी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। परिवार का यह जरूर कहना था कि कुछ दिनों से अमित परेशान चल रहा था।

इधर, शिपू ने पुलिस की पूछताछ में बताया है कि प्रियंका ने अमित को अपना भाई बताकर मिलवाया था।
विज्ञापन

जुदा होने के डर से हत्या कर खुद को मारी गोली

लेकिन उसे अमित की गतिविधियां देखकर उस पर शक हो गया था। प्रियंका अपने मोबाइल पर अक्सर किसी से बात करती रहती थी, जब शिपू उससे पूछता था तो वह बताती थी कि ऑफिस के दोस्त की कॉल है।

इसी वजह से वह बहन व मां के पास परिवार को ले जाने की तैयारी कर रहा था। इसके लिए पासपोर्ट व कागजात तैयार हो रहे थे। पुलिस अमित व प्रियंका की मोबाइल कॉल डिटेल निकलवाकर जांच कर रही है।

इधर, प्रियंका के दो मासूम बच्चों का रोते-रोते बुरा हाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें