सुप्रीम कोर्ट दिल्ली सरकार की सीबीआई रेड से संबंधित याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। इस याचिका में दिल्ली सरकार ने सीएम केजरीवाल के प्रिंसिपल सेक्रटरी राजेंद्र कुमार के दफ्तर पर सीबीआई छापेमारी के दौरान जब्त किए दस्तावेज को वापस करने की मांग की है।
ऐसे में याचिका के चलते सुप्रीम को ने इस संबंध में सीबीआई को नोटिस जारी किया है। जस्टिस रंजन गोगोई और प्रफुल्ला सी पंत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सीबीआई से जवाब मांगा है।
दिल्ली सरकार ने याचिका में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें सीबीआई को जब्त दस्तावेज अपने पास रखने की अनुमति दी थी।