अधिकारियों ने बताया कि एक कारोबारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि अधिकारी मोहित धनकड़ उनके पिता के खिलाफ चल रहे मामले में पक्ष लेने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने 60 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में वरिष्ठ खुफिया अधिकारी मोहित धनकड़ को गिरफ्तार किया है। आरोपी जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई), गाजियाबाद कार्यालय में कार्यरत है।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एक कारोबारी ने सीबीआई से शिकायत की थी कि अधिकारी मोहित धनकड़ उनके पिता के खिलाफ चल रहे मामले में पक्ष लेने के लिए एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के बाद सीबीआई ने रिश्वत मांगने के आरोप में मोहित के खिलाफ मामला दर्ज किया।
सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एजेंसी ने एक जाल बिछाया और राकेश शर्मा नामक एक व्यक्ति को अधिकारी की ओर से रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 60 लाख रुपये लेते पकड़ा। इसके बाद अधिकारी मोहित धनकड़ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के परिसरों पर छापा भी मारा गया।