फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्पीड पोस्ट में भी कैश ऑन डिलीवरी

Thu, 27 Mar 2014 03:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग अब शहरी लोगों तक सीमित नहीं रह गई है। देश के दूर-दराज इलाकों के लोग भी घर बैठे आसानी से खरीदारी कर सकेंगे। खासियत ये कि दो दिन के अंदर सामान आपके घर पहुंच जाएगा और पैसों का भुगतान भी डिलीवरी के वक्त ही किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसके लिए भारतीय डाक ने स्पीड पोस्ट-कैश ऑन डिलीवरी (एसपी-सीओडी) सेवा शुरू करते हुए स्टेरेन एसोसिएट्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। स्टेरेन कंपनी mydealshop.in के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग कराती है।

दरअसल, प्राइवेट कूरियर कंपनियां ग्रामीण इलाकों में सेवाएं देने में भारतीय डाक जितनी प्रभावी और सक्षम नहीं हैं, जिसके चलते ऑनलाइन शॉपिंग सिर्फ शहरी इलाकों में ज्यादा प्रचलन में है। भारतीय डाक की पहुंच कोने-कोने में है जो इस सेवा को आम लोगों तक पहुंचाएगी। आशुतोष त्रिपाठी, चीफ पोस्ट मास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश ने इस सेवा को मंजूरी दी।
विज्ञापन


आरकेबी सिंह, निदेशक डाक सेवाएं, गाजियाबाद की पहल पर शुरू हुई इस सेवा के तहत गोविंद सिंह, सीनियर सुपरिंटेंडेंट पोस्ट ऑफिसर, गाजियाबाद ने बुधवार को पहली डिलीवरी प्राप्त की। mydealshop.in के जरिए मैन्स, वूमेन्स और किड्स गारमेंट्स, मोबाइल, स्मार्टफोन, डिजिटल कैमरा, टैबलेट, नोटबुक समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक आइटम से लेकर किचन और होम एप्लायंसेज प्रोडक्ट की खरीदारी कर सकते हैं।

गौरतलब है कि भारतीय डाक ने उत्तरप्रदेश में पहली बार किसी कंपनी के साथ ‘स्पीड पोस्ट-कैश ऑन डिलीवरी’ करार किया है। कंपनी का कहना है कि कस्टमर को क्वालिटी और वैरायटी प्रोडक्ट मुहैया कराने के बाद उद्देश्य से ये कंपनी शुरू की गई। प्राइवेट कूरियर कंपनियों से कंपनी का करार था लेकिन इनकी पहुंच सीमित है।

भारतीय डाक के साथ अब ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच पहुंचा जा सकता है। खरीदारी के साथ ही उपभोक्ता अपने सामान की डिलीवरी की ऑनलाइन ट्रेकिंग भी कर सकते हैं। इस सेवा से पहले ये काम वीपीपी के जरिए होता था, जिसमें ग्राहक को पांच फीसदी अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था। दूसरी ओर, भारतीय डाक का कहना है कि ई-कॉमर्स के बढ़ते दायरे को देखते हुए कई और कंपनियों के साथ इस सेवा को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें