ट्रैफिक पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली में यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पुलिस द्वारा जारी किए गए आंकड़े इसके प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इस साल स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वालों की संख्या में करीब 32 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस मामले में पुलिस ने इस साल 237976 लोगों के चालान काटे हैं।
वहीं, पिछले वर्ष 2023 में स्टॉप लाइन का उल्लंघन करने वाले 180,538 लोगों के चालान हुए थे। यही नहीं माइनर राइडिंग के केसों में भी 573 फीसदी का इजाफा हुआ है। अन्य मदों में भी निरंतर बढ़ोत्तरी ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर लोगों की सुरक्षा के लिए चुनौती बनी हुई है।
स्टॉप लाइन के सर्वाधिक उल्लंघन वाले दस स्थान
| जगह |
चालान |
| डिफेंस कॉलोनी |
52873 |
| मयूर विहार |
33077 |
| सफदरजंग एक्लेव |
22671 |
| लाजपत नगर |
19343 |
| द्वारका |
11645 |
| तिलक नगर |
8762 |
| पंजाबी बाग |
8640 |
| वसंत विहार |
7954 |
| सिविल लाईंस |
7329 |
| मॉडल टाउन |
7177 |
नियमों का उल्लंघन वाले अन्य मदों की स्थिति
- 66 फीसदी ट्रिपल राइडिंग के मामले बढ़े।
- 67 फीसदी इजाफा रॉंग साइड वाहनचलाने में हुआ है।
- 268 फीसदी दोषपूर्ण नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या बढ़ी।
- लाइट जंपिंग व ओवर स्पीड के मामलों में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी हुई।