फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला अस्सी के अभिनेताओं पर केस दर्ज

Wed, 16 Sep 2015 07:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
विवादित बॉलीवुड फिल्म मोहल्ला अस्सी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। फिल्म को लेकर जहां पहले भी कई धार्मिक संगठन शिकायत दर्ज करा चुके हैं वहीं अब दिल्ली में भी एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


फिल्म अभिनेताओं के खिलाफ शाहदरा के पीएस फर्श बाजार में 15 सितंबर को भारतीय आचार संहिता की धारा 294 ए, 298 और 509 के तहत मामला दर्ज किया है।

ये मामला हिन्दू महासभा के अजय गौतम की शिकायत पर दर्ज किया है। शिकायत अभिनेता चंद्र प्रकाश द्वेदी, रवि किशन और दया शंकर पाण्डेय के खिलाफ दर्ज कराई गई है।
Trending Videos
विज्ञापन

हिंदू महासभा के अजय गौतम ने कराई शिकायत

मोहल्ला अस्सी के कुछ संवादों में धार्मिक भावनाएं आहत करने और भड़काने का आरोप है। फिल्म में गाली-गलौच का भी जमकर इस्तेमाल किया गया है।

गौरतलब है कि काशी के मशहूर कथाकार काशीनाथ सिंह के उपन्यास पर बनी फिल्म ‘मोहल्ला अस्सी’ को लेकर पहले भी हंगामा हो चुका है।

सामाजिक संस्था सर्वजन जागृति संस्था ने भी फिल्म के निर्देशक चंद्रप्रकाश द्विवेदी समेत कलाकारों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।

आरोप था कि कुछ स्वार्थी लोगों द्वारा पुरातन धर्म नगरी को ठेस पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। फिल्म के जरिए पूरी दुनिया में काशी को बदनाम किए जाने की साजिश है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें