फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 नाबालिग से रेप का मामला दर्ज

Mon, 22 May 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग के साथ एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने के आरोप में महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि शुक्र है एसपी मेवात ने उनका दर्द सुना और उनकी शिकायत दर्ज हो गई।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता ने कहा कि उसके खेतों के पास ही आरोपी तारीफ  के खेत लगते हैं। तारीफ के ट्यूबवेल से ही ये अपने खेतों के लिए पानी लेते हैं। आरोप है कि चार माह पूर्व जब उसकी बेटी कोठरी में स्विच ऑफ करने गई तो तारीफ अंदर आ गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

 आरोप है कि तारीफ ने अपने पास एक कट्टा रखा हुआ था। उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके पिता को जान से मार देगा। पीड़िता के पिता का कहना है कि जब वह इस मामले की शिकायत आरोपी के पिता से करने गया तो उसने भी उसे उल्टा झूठे केस में फंसाने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने बावनठेड़ी गांव के तारीफ के खिलाफ पोस्को एक्ट एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें