फिरोजपुर झिरका के सिविल लाईन रोड स्थित बूथ नंबर 127 पर पीठासीन अधिकारी के साथ हुई गाली गलोंच व मतदान केन्द्र पर तोडफोड के मामले में फिरोजपुर झिरका से निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
यह मामला पोलिंग स्टेशन संया 127 नंबर पर तैनात पीठासीन अधिकारी जान मोहमद की शिकायत के आधार पर हुआ है। इस संबध में अभी तक मामन खान की गिरतारी नही हो पाई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाईन रोड स्थित बूथ नंबर 127 पर तैनात पीठासीन अधिकारी जान मोहमद ने पुलिस को दी शिकायत के अनुसार बताया कि 15 अक्तूबर को मतदान के दौरान शाम पांच बजे के करीब निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान आया और बिना कुछ कहे ही सीधे ही पोलिंग पार्टी से गाली गलोंच व मारपीट करने लगा तथा धमकी देने के साथ पोलिंग बूथ में तोडफोड कर डाली।
यह भी पढ़ें: फिरोजपुर झिरका के 5 बूथों पर दोबारा होगा मतदान
पीठासीन अधिकारी जान मोहमद से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान के खिलाफ सरकारी कर्मचारी से मारपीट व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने तथा पोलिंग स्टेशन पर तोडफोड करने के आरोप में भादस की धारा 186, 332, 353, 427, 34 आईपीसी व 132, 135 ए- आरपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संतलाल ने बताया कि अभी तक मामन खान की गिरफ्तारी नही हो पाई है।
उधर इस सारे मामले को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान का कहना है कि बूथ संख्या 127 पर उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि वहां आजाद मोहमद के कुछ समर्थक बूथ पर फर्जी तरीके से जबरदस्ती वोटिंग करा रहें हैं।
जब इस बात को लेकर वह बूथ पर पहुंचे तो उन्होंने पीठासीन अधिकारी से बात करनी चाही तो वहां पर इतने में ही आजाद मोहमद व उसके समर्थक आ गए और वह उसके साथ मारपीट करने लगे। जिसमें उन्हें खुद काफी चोंटे आई हैं।
इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पोलिंग स्टेशन पर तैनात पीठसीन अधिकारी व अन्य कर्मचारी आजाद मोहमद से मिले हुए थे। जिसके चलते यह सारा मामला एक साजिश के तहत उनके ऊपर थोपा गया है।