फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी केमिकल तो नहीं पी रहे: दिल्ली में जूस के नाम पर दुकानदार पिला रहा था लाल रंग व रसायन, ऐसे खुला राज

Sun, 28 Aug 2022 08:20 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली की खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त नेहा बंसल ने दुकान को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने दुकान की जांच भी करने को कहा है। उनका कहना है कि दिल्ली में खाद्य सामानों में किसी भी तरह की मिलावट स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
Juice जूस - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जूस के नाम पर आप जो पी रहे हैं, हो सकता है वह जूस नहीं, केमिकल हो। ऐसा ही एक मामला पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ से आया है। यहां नवीन पैलेस स्थित जूस की एक दुकान का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में दुकानदार अनार का जूस की जगह लाल रंग व अन्य केमिकल परोस रहा है।

विज्ञापन

वीडियो पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली की खाद्य सुरक्षा विभाग की आयुक्त नेहा बंसल ने दुकान को बंद करने का आदेश दिया है। उन्होंने दुकान की जांच भी करने को कहा है। उनका कहना है कि दिल्ली में खाद्य सामानों में किसी भी तरह की मिलावट स्वीकार नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में जांच और छापामारी तेज होगी। बता दें कि लाभ कमाने के लिए दुकानदार बड़ी मात्रा में मिलावट करते हैं।

ये भी पढ़ें- प्यार नहीं ये पागलपन है: एकतरफा इश्क में युवक ने छात्रा को मारी गोली, पिता ने बताई हैरान करने वाली बात

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ी संख्या में ऐसे दुकानदार हैं, जो खुले में जूस बेच रहे हैं। इसमें दुकानदार केमिकल की मिलावट भी करते हैं। यह केमिकल न केवल हमारे स्वास्थ्य को खराब कर सकता है, बल्कि कैंसर जैसे रोगों को न्योता दे सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें