फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपरटेक के सीएमडी के खिलाफ केस

Thu, 02 Oct 2014 03:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली में एक व्यक्ति ने कोर्ट के आदेश पर सुपरटेक बिल्डर के सीएमडी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि बिल्डर ने 2009 में जो नक्शा दिया था, उसे बदल दिया गया है।
विज्ञापन


एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि अरविंद कुमार सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उन्होंने 2009 में सुपरटेक के ओमीक्रॉन के 1 जीएच दो के निकोलस टावर में फ्लैट नंबर 304 बुक कराया था।

बिल्डर को कब्जा दिसंबर 2011 में देना था। फ्लैट का पजेशन लेटर 22 मार्च 2014 को दिया गया। जब वह साइट पर गए तो नक्शे के प्लान में अंतर था। जब इस बारे में बिल्डर और उसके कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने धमकी दी।
विज्ञापन


पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पीड़ित कोर्ट गया और वहां से आदेश कराकर लाया है। इस पर पुलिस ने सुपरटेक के सीएमडी आरके अरोड़ा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें