फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार रेसर गगन सेठी की पत्नी को भी स्वाइन फ्लू

Mon, 23 Feb 2015 12:52 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमालयन कार रेस विजेता गगन सेठी की पत्नी ज्योति सेठी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गईं। ज्योति सेठी को बुखार और सिर दर्द के बाद परिजन ने उन्हें कौशांबी के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


कार रेसर गगन सेठी ने बताया कि 19 फरवरी को ज्योति को अस्पताल में भर्ती कराया था। 21 फरवरी को आई रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के साथ ही अस्पताल में तीन और मरीज स्वाइन फ्लू के भर्ती हैं।

अस्पताल की ओर से मरीजों के अटेंडेंट को वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही। गगन सेठी का कहना है कि जब किसी अधिकारी को स्वाइन फ्लू होता है तो उनके पूरे परिवार और आस-पड़ोस वालों को वैक्सीन दी जाती है।
विज्ञापन


आम आदमी को कोई यह बताने को राजी नहीं कि वैक्सीनकहां मिलेगी। पत्नी को जब से स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। तब से सोसाइटी व आस-पड़ोस में दहशत है।

अस्पताल के मीडिया प्रभारी डा. सचिन डागर का कहना है कि वैक्सीन लगाए जाने का बोर्ड लगाया है। वैक्सीन समाप्त है। सोमवार को इसके आने की उम्मीद है।

वहीं, नोडल अधिकारी डा. जीके मिश्रा ने कहा कि मरीज की रिपोर्ट के साथ जिला अस्पताल पहुंचें तो उन्हें दवाई दी जाएगी।

डीएम स्वस्थ, अस्पताल से छुट्टी
डीएम विमल कुमार शर्मा की तबीयत में सुधार होने के बाद रविवार सुबह अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू की रिपोर्ट पॉजीटिव आने बाद से वैशाली सेक्टर-1 स्थित पुष्पांजलि क्रासले अस्पताल में भर्ती थे।

अस्पताल के एमडी डा. विनय अग्रवाल ने बताया कि डीएम अब स्वस्थ हैं। उनकी सभी रिपोर्ट नॉर्मल आई हैं। रविवार सुबह उन्हें छुट्टी दे दी गई। उधर छुट्टी के बाद डीएम सीधे अपने सरकारी आवास पहुंचे।

बंगले पर कई अफसर भी मिलने पहुंचे, मगर उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। पता चला है कि डाक्टरों ने डीएम को बेड रेस्ट के साथ किसी से न मिलने की सलाह दी है।

दूसरी ओर सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह की तबियत में सुधार है, हालांकि जुकाम की शिकायत के साथ ही उन्हें अभी वीकनेस बनी हुई है।

जिला अस्पताल ने लिए 4 और नमूने
रविवार को स्वाइन फ्लू केसंदीग्ध चार और मरीजों के नमूने स्वास्थ्य विभाग ने लिया। स्वाइन फ्लू नोडल अधिकारी ने बताया कि अब तक कुल 354 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


उधर, सरकारी स्तर पर रविवार को चार और मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें एक राकेश मार्ग का युवक और गोविंद पुरम की महिला शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें