फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से एयरफोर्स के डॉक्टर की मौत

Mon, 23 Feb 2015 12:46 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू-करहेड़ा कालोनी निवासी एयरफोर्स में वॉर्डन डॉक्टर की रविवार को स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। रविवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार हिंडन घाट पर किया गया।
विज्ञापन


वह पिछले करीब एक सप्ताह से इसकी चपेट में थे और एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती थे। हिमालयन कार रेस विजेता गगन सेठी की पत्नी ज्योति सेठी स्वाइन फ्लू की चपेट में है।

न्यू-करहेड़ा कालोनी निवासी गजेेंद्र तोमर (50) एयरफोर्स अस्पताल में वॉर्डन डॉक्टर के पद पर तैनात थे। गजेेंद्र को एक सप्ताह पहले बुखार की शिकायत के बाद एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


जहां उन्हें स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। रविवार को उनकी मौत हो गई। ग्रुप कैप्टन जीएस वोहरा ने बताया कि रविवार को उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए हिंडन एयरबेस लाया गया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद हिंडन घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हिंडन एयरफोर्स के जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

गजेंद्र की दो बेटियां और एक बेटा हैं। उनकी एक बेटी आर्मी में कैप्टन है। गजेंद्र की मौत के बाद से उनके घर में मातम का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें