फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार फ्री डे रहा खास, उत्साहित नजर आए लोग

Tue, 12 Jan 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सिटी में मंगलवार को 17वां कार फ्री डे काफी खास रहा। इसके माध्यम से लोगों को दुर्घटना और प्रदूषण मुक्त गुडग़ांव का संदेश दिया। इस अभियान को पहली बार केमिस्ट एसोसिएशन का भी समर्थन मिला।
विज्ञापन


गुडग़ांव में प्रदूषण स्तर कम होने से कार फ्री अभियान से जुड़े लोगों ने अपना प्रयास तेज कर दिया है। लोगों को बताया गया कि अगर शहर को प्रदूषण मुक्त करना है कि कार छोड़ सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल करें।
 
कार फ्री अभियान के दौरान लोगों को सड़क सुरक्षा के लिए प्रेरित किया गया। लोगों को बताया गया कि हर साल सड़क दुर्घटनाओं बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसे रोकना होगा।
विज्ञापन


यह तभी संभव है जब हर कोई ट्रैफिक नियमों का पालन करे। कार फ्री अभियान के मौके पर साइकिल रैली भी निकाली गई। यह रैली पुलिस कमिश्नर कार्यालय से निकाली गई।

इसमें पुलिस, कॉरपोरेट, विद्यार्थी आरडब्ल्यूए, टीम कार फ्री और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया। इसका नेतृत्व पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क ने किया। साइकल रैली सेक्टर-29 तक गई।

साइकिल रैली में शामिल फिडैलिटी के सीईओ नितिन सेठ ने कहा कि अगर किसी को कार ले जाना ही है तो वह कार पूलिंग करें। इससे सड़कों पर कारें कम होंगी और खर्च भी बचेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें