फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने फुटपाथ पर दो लोगों को कुचला

Sat, 06 Dec 2014 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में धुत कार चालक ने गुड़गांव के पालम विहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक टैक्सी को टक्कर मारने के बाद गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ा दी। कार फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचलती हुए झुग्गी में जा घुसी। घटना के बाद चालक कार को छोड़कर भाग निकला। शनिवार को पुलिस ने टैक्सी चालक के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दिल्ली के नेहरू विहार का निवासी कैब चालक इंद्रपाल गुड़गांव से दिल्ली लौट रहा था। अशोक विहार फेज तीन के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक युवक नशे में धुत था। चालक ने फुटपाथ पर सो रहे एक बुजुर्ग और 14 वर्षीय बच्चे पर कार चढ़ाते हुए एक झुग्गी में घुसा दी।

कार रुकने के बाद चालक भाग निकला। देर रात हुई वारदात की सूचना सुबह पालम विहार थाना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके से कार जब्त कर ली। पुलिस के मुताबिक घायल बच्चे और बुजुर्ग को ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्हें निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। गाड़ी में भी अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर होने की वजह से पुलिस कागजात खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें