दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में शनिवार सुबह एक बेकाबू कार ने मारुति कार ने कई अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायलों को नजदीकी जीटीबी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
उधर, घटना को अंजाम देकर आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दरअसल, उसकी कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि किसी में उसके आगे-पीछे जाने की हिम्मत नहीं हुई।