दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी हाल में एक वायरल हुए वीडियो में बैंक की लाइन में लगने वाले लोगों का मजाक बनाते देखे गए। इस वीडियो में अन्य नेता जो मनोज तिवारी की बात पर हंस रहे हैं उनमें सांसद महेश गिरी, विधायक विजेंद्र गुप्ता आदि हैं।
मनोज तिवारी ये बात दिल्ली के विधायक विजेंद्र गुप्ता द्वारा बुलाई गई नए साल की पार्टी में कहीं। सांसद तिवारी ने ये भी बताया कि जब एक रिपोर्टर ने उनसे नोटबंदी पर उनके विचार पूछे तो उन्होंने गाना ही सुना दिया।
इस वीडियो में तिवारी अपने साथियों को एटीएम लाइन की बात बताते हुए कह रहे थे- 'मैं अपने क्षेत्र के एटीएम लाइन में खड़ा होने गया। वहां कोई एबीपी न्यूज से भी खड़ा था। मुझे हैरत हुई कि मैं ऐसा क्या कहूं जिससे ये सब खुश हो जाएं।' इसके बाद तिवारी ने कहा, 'मैंने गाना सुना दिया।'