फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध से भरा कैंटर पलटा, सड़क पर फैले दूध से ट्रैफिक हुआ धीमा

Wed, 12 Aug 2015 07:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
जयपुर-गुड़गांव हाईवे पर राजीव चौक के पास बुधवार सुबह दूध की थैलियों से भरा कैंटर पलट गया। लोगों ने घायल चालक को गाड़ी से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


हादसे की वजह से करीब आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बुधवार सुबह करीब पांच बजे मानेसर की तरफ से दूध की थैलियों से भरा कैंटर ओल्ड गुड़गांव की तरफ आ रहा था।

बताया गया कि रफ्तार अधिक होने की वजह से कैंटर राजीव चौक के पास सर्विस लेन पर पलट गया। इससे काफी मात्रा में दूध सड़क पर फैल गया।

दूसरे वाहन को बुलाकर दुघर्टनाग्रस्त कैंटर का बचा हुआ दूध लोड कराया गया। हादसे के बाद ट्रैफिक कुछ समय के लिए धीमा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे करवाकर यातायात सामान्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें