दिल्ली के दंगल में उम्मीदवारों के लिए एक-एक वोट कीमती है। इसे पाने के
लिए वह करीब एक माह से मतदाताओं के बीच गली मोहल्लों की खाक छान रहे है।
सुबह हो दोपहर या शाम, समय की कोई सीमा नहीं है।
चंद वोटों का वादा करके जो
भी बुलाता है प्रत्याशी हाथ जोड़े वहां हाजिर, लेकिन एक-एक वोट के लिए
गली-गली घूम रहे सियासी दिग्गजों में ऐसे भी है, जिन्हें खुद 10 अप्रैल को
मतदान वाले दिन अपना व अपने परिवार का वोट नहीं मिलेगा।
अपनी जीत के लिए योगदान नहीं दे सकेंगे
ऐसा नहीं है कि वह वोट नहीं डालेंगे। वह वोट डालेंगे लेकिन वह जिस संसदीय सीट से चुनाव लड़ रहे है, उनका नाम
वहां की मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। वह अपना वोट दूसरे संसदीय सीट में
डालेंगे।
दिल्ली के दंगल में उतरे तीन प्रमुख दलों के 10 से ज्यादा
उम्मीदवार है, जिनका खुद का वोट किसी और को जाएगा। इसमें कुछ दिल्ली के
दूसरे संसदीय सीट पर है तो कुछ दिल्ली के बाहर दूसरे राज्य में जाकर वोट
डाल सकेंगे। दिल्ली की लगभग सभी सीटों में ऐसे उम्मीदवार है जो अपना वोट को नहीं डाल पाएंगे।
चांदनी चौक के दो दिग्गजों का नहीं है नाम
चांदनी चौक से बीजेपी के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन व आप के आशुतोष अपना वोट खुद नहीं डाल पाएंगे। इनका संसदीय क्षेत्र चांदनी चौक है पर ये यहां के वोटर नहीं हैं।
परिवार वाले भी इनके लिए वोट नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनका संसदीय क्षेत्र भी चांदनी चौक नहीं है। दिन-रात के चुनाव प्रचार के बाद अपने लिए वोट न कर पाना इनके लिए दुखद है।
हर्षवर्धन जहां पूर्वी दिल्ली के मतदाता हैं वहीं आशुतोष तो 'आप' के उम्मीदवार हैं वो नोएडा के मतदाता हैं। इसलिए इन्हें यहीं से मतदान करना होगा।
मनोज तिवारी भी हैं बिहार के वोटर
भाजपा के मनोज तिवारी जिनका संसदीय क्षेत्र पूर्वी दिल्ली है वो बिहार के मतदाता होने के चलते कल के मतदान में अपने लिए वोट नहीं डाल पाएंगे।
वहीं 'आप' के प्रो. आनंद कुमार भी पूर्वी दिल्ली के संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं पर उनका मतदान क्षेत्र दक्षिणी दिल्ली है जिसके चलते वो अपने को वोट नहीं दे पाएंगे।
इस मामले पूर्वी दिल्ली क्षेत्र के कांग्रेस के उम्मीदवार जेपी अग्रवाल भी अनलकी हैं क्योंकि उनका मतदान क्षेत्र चांदनी चौक है।
राजमोहन गांधी भी होंगे अनलकी
आनंद कुमार और आशुतोष जैसे दिग्गजों के साथ ही गांधी जी के पोते और आप के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार राजमोहन गांधी का मतदान क्षेत्र गुड़गांव होने के कारण ये खुद को वोट नहीं दे पाएंगे।
वहीं इनके प्रतिद्वंदी और कांग्रेस के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार संदीप दीक्षित भी अपने आप को वोट नहीं दे पाएंगे क्योंकि इनका ये नई दिल्ली क्षेत्र के मतदाता हैं।
इनके साथ ही दक्षिणी दिल्ली से आप के प्रत्याशी देवेंद्र सहरावत, नई दिल्ली से आप के प्रत्याशी आशीष खेतान और बीजेपी से उत्तरी पश्चिमी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उदित राज भी खुद को वोट नहीं डाल पाएंगे।