गौतमबुद्घ नगर लोकसभा सीट के सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के दौरान होने वाले खर्च का ब्यौरा निर्वाचन विभाग को सौंप दिया है।
चुनाव आयोग के डर से प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की रफ्तार धीमी ही रही। जिसका असर चुनाव प्रचार से लेकर प्रत्याशी के हर काम में भी देखने को मिला।
बता दें कि इस बार चुनाव आयोग ने चुनावी खर्च की सीमा को बढ़ाकर 70 लाख रुपये कर दिया था। लेकिन गौतमबुद्घ नगर के प्रत्याशियों ने आयोग को जो आंकड़ा बताया है वह वाकई चौंकाने वाला है।