पोर्टल पर जाकर न्यू रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा। यहां छात्र को अपना मोबाइल नंबर, ईमेल-आईडी लिखना होगा। इसी पर विश्वविद्यालय के जरूरी जानकारियां भेजी जाएंगी। यदि छात्र ने पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर रखा होगा तो उसे अपना नाम और पासवर्ड डालकर ओपन करना होगा। इसके बाद छात्र को अपना कोर्स, डिग्री नाम या प्रोग्राम चुनना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल या ईमेल पर ओटीपी भी आएगा। छात्रों को सलाह दी जाता है कि वे इस ओटीपी को किसी को न दें। छात्र फीस डेबिट, क्रेडिटख् यूपीआई या भीमऐप के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
31 मई तक जमा करवाए असाइनमेंट
टर्म एंड परीक्षा जून 2022 के तहत छात्रों के पास असाइनमेंट और प्रोजेक्ट वर्क जमा करने की समय-सीमा 31 मई तक है। टर्म एंड एग्जामिनेशन जून 2022 के तहत असाइनमेंट(हार्ड और सॉफ्ट कॉपी) इस समय अवधि के बाद जमा नहीं होगी। इसमें स्नातक प्रोग्राम के सभी कोर्स और डिप्लोमा वाले छात्रों को भी जमा करनी है।