फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया शातिर चंद्रावली: पुलिस को 11 साल से चकमा दे रहा था 63 वर्षीय आरोपी गौर, इस बार काम न आई उसकी चालाकी

Tue, 24 May 2022 10:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

सोमवार को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि 11 साल से भगोड़ा चल रहा उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी आरोपी चंद्रावली गौर चिराग दिल्ली इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। आरोपी उसमें फंस गया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण जिला के स्पेशल स्टाफ ने 11 साल से पुलिस को चकमा दे रहे एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान कुशीनगर, यूपी निवासी चंद्रावली गौर (63) के रूप में हुई है। आरोपी जमानत मिलने के बाद से गायब हो गया था। पुलिस ने एक सूचना के बाद आरोपी को चिराग दिल्ली से दबोचा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एम. हर्ष वर्धन ने बताया कि सोमवार को स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि 11 साल से भगोड़ा चल रहा आरोपी चिराग दिल्ली इलाके में आने वाला है। सूचना के बाद फौरन एक टीम का गठन कर चिराग दिल्ली में ट्रैप (जाल) लगा दिया गया। देर रात को आरोपी पहुंचा तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर साल 1996 में ओखला की एक फैक्टरी का माल गबन करने का आरोप था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। आरोपी को जेल से जमानत मिली थी तो आरोपी फरार हो गया था। पुलिस की टीम लगाता इसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें