फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज में एचआईवी एड्स पर कार्यशाला, छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
एड्स - फोटो : NACO
विज्ञापन
डीएवी शताब्दी कॉलेज में सोमवार को एड्स के प्रति युवा छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए एक कार्यशाला हुई। रेड रिबन क्लब के तत्वावधान में यह एक दिवसीय कार्यशाला हुई। 
विज्ञापन


मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा थे। मुख्य वक्ता क्लब के नोडल अधिकारी दिनेशचंद्र थे। प्राचार्य डॉ आहूजा ने कहा कि युवा छात्र-छात्राएं दैनिक जीवन में सतर्कता एवं सावधानी बरतें।

मादक एवं नशीली वस्तुओं से दूर रहें। मुख्य वक्ता दिनेशचंद्र ने रक्तदान का महत्व, तरीका, आवश्यकता, रक्त के विभिन्न अवयव, रक्त लेने या देने में बरतने वाली महत्वपूर्ण सावधानियां, एचआईवी एवं एड्स के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन


कॉलेज में छात्र-छात्राओं को एचआईवी पर फिल्म दिखाई गई। इस दौरान डॉ दिव्या, डॉ विजय, डॉ ढुल, प्रोफेसर प्रमोद के अलावा कृष्ण, लक्ष्मण, यशपाल, सूर्य प्रताप, परमजीत, विनय एवं विनीत आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें