फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग में हुआ रोमांचक मुकाबला, फरीदाबाद के स्कूलों का रहा दबदबा

Tue, 04 Oct 2016 12:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
स्विमिंग प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर 46 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल (एमआरआईएस) में सोमवार को तीसरे एनसीआर ओपन मानव रचना इंटर स्कूल स्विमिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। 
विज्ञापन


दो दिवसीय इस चैंपियनशिप के पहले दिन अलग- अलग आयु वर्ग व श्रेणियों में मुकाबले हुए। पहले दिन 16 साल से ज्यादा आयुवर्ग के लड़कों की कैटिगरी में फरीदाबाद के अरावली इंटरनेशनल स्कूल के अमन ने बाजी मारी।

वहीं लड़कियों में फरीदाबाद सेक्टर-14 स्थित मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल की विद्धी सिंह विजेता बनी। चैंपियनशिप का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर एमआरआईएस 46 के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सन्नी बंसल व स्कूल प्रिंसिपल धृति मल्होत्रा ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की। लड़कों के अंडर-16 कैटिगरी में फरीदाबाद के अरावली इंटरनेशनल स्कूल का सुर्यांश व लड़कियों में द श्री राम स्कूल अरावली की साक्षी विजेता रही।
विज्ञापन


प्रिंसिपल धृति मल्होत्रा ने बताया कि पहले दिन फ्री स्टाइल, बैक स्ट्रोक, बटरफ्लाई, ब्रेस स्ट्रोक, रिले आदि श्रेणियों में प्रतियोगिता आयोजित हुई। दूसरे दिन अंडर 10 व 14 श्रेणियों में चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें