फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईआईटी में अब पीएचडी इन मैथमेटिक्स में मिलेगा पढ़ाई का मौका

Thu, 02 Jun 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईआईटी दिल्ली) में शैक्षणिक सत्र 2016-17 में पीएचडी इन मैथमेटिक्स में पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा विश्वविद्यालय बीटेक में कंप्यूटर साइंस और एप्लाइड मैथ्मेटिक्स दो नए प्रोग्राम शुरू कर रही है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि संस्थान के पंद्रह छात्र गूगल समर कोड के लिए चयनित हुए हैं। जबकि दिल्ली सरकार आईआईआईटी दिल्ली को डेढ़ करोड़ की ग्रांट देकर इंटरप्रिन्योरशिप को बढ़ावा देने पर काम कर रही है। विवि के चेयरमैन किरण कार्निक, निदेशक पंकज जलोटा ने बताया कि नए सत्र में मैथ्मेटिक्स को बढ़ावा देने पर काम किया जा रहा है।

इसी के तहत पीएचडी और बीटेक में मैथ्मेटिक्स को जोड़ा गया है। एमटेक में रिसर्च पर फोकस किया जा रहा है। इसके लिए एमटेक इन कंप्यूटेशनल बायोलॉजी प्रोग्राम शुरू होगा। पीएचडी में सीटों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


गूगल समर कोड में नए अविष्कार के लिए दुनिया भर से एक हजार छात्र चयनित हुए हैं, जिसमें से पंद्रह आईआईआईटी दिल्ली से हैं। इन छात्रों को स्टाइपेंड भी मिलेगा। वहीं, विश्वविद्यालय स्टार्टअप के तहत छह हफ्ते का बूट कैंप भी आयोजित करेगा। इसमें छात्रों को बिजनेस सेट करने का मंच भी मुहैया करवाया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें