दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए छात्र जल्दी-जल्दी फॉर्म भर रहे हैं। छात्र-छात्राओं की कोशिश यही है कि जल्द से जल्द फॉर्म को भरा जाए व जमा कराया जाए।
जल्दबाजी में फॉर्म भरने पर गलती होने की शिकायतें भी आने लगी हैं। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो जे.एम खुराना का कहना है कि अभी ऑनलाइन आवेदन के लिए छात्रों के पास काफी समय है।
फीस जमा कराने पर उसमें संशोधन का विकल्प नहीं है। ऐसे में फॉर्म भरने में जल्दबाजी ना करें। फॉर्म को ध्यानपूर्वक पढ़कर उसका प्रिव्यू देखें। डीयू की दाखिला प्रक्रिया अभी 19 जून तक चलेगी।
इसलिए फॉर्म भरने की हड़बड़ी न दिखाएं। ऑनलाइन इंफोर्मेशन बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसके बाद बुलेटिन में दी गई जानकारियों के आधार पर सावधानीपूर्वक अपना फॉर्म भरें। इस तरह फॉर्म भरने में उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी और उसमें गलती भी नहीं होगी।