यूजीसी नेट जून 2019 की परीक्षा आज से शुरू होने जा रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने देश के 237 शहरों में 615 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। 20 जून से 26 जून तक आयोजित होने वाली दूसरी कंप्यूटर आधारित यह परीक्षा 10 शिफ्ट और 81 विषयों में होगी।
इसमें 9.42 लाख परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा नए पाठ्यक्रम के तहत होगी, जिसमें गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, 20, 21, 24, 25, 26 जून तक परीक्षा कराई जाएगी। नकल पर रोक लगाने के लिए प्रति शिफ्ट 3800 जैमर लगाए जाएंगे और सभी केंद्रों की सीसीटीवी से एनटीए मुख्यालय से लाइव मॉनिटरिंग होगी।
परीक्षा में पूछे जाएंगे 150 प्रश्न
180 अंक के दो पेपर होंगे। पेपर एक 100 अंक का होगा, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर दो 200 अंक का रहेगा और इसमें 100 प्रश्न आएंगे। सभी प्रश्नों के उत्तर देने अनिवार्य रहेगा। प्रश्न का उत्तर सही देने पर अंक मिलेंगे, लेकिन गलत उत्तर देने पर सही प्रश्न में से अंक नहीं कटेंगे। तीन घंटे की परीक्षा के दौरान कोई ब्रेक नहीं मिलेगा।