राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की 21 जून से होने वाली जेबीटी और डीएलएड की परीक्षा के लिए बोर्ड ने प्रवेश पत्र डाइट की लॉगइन आईडी पर अपलोड कर दिए हैं। री-अपीयर परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर अपलोड किए गए हैं।
परीक्षार्थी डाइट की लॉगइन आईडी और बोर्ड की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षार्थियों को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जाएंगे। उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा हॉल में परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिलेगा।