फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले का अंतिम दिन,पॉपुलर कोर्सेज में मिल सकता है मौका

Wed, 13 Jul 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीयू दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय में तीसरी कट ऑफ के लिए दाखिले बुधवार को समाप्त हो जाएंगे। छात्रों के लिए राहत की बात यह है कि कॉलेजों से जिस तरह से दाखिले रद हो रहे हैं उससे कई कॉलेजों में पॉपुलर कोर्सेज के दाखिले चौथी लिस्ट में खुलने की संभावना है। 
विज्ञापन


हालांकि यह स्थिति तीसरी कट ऑफ के दाखिले के अंतिम दिन केबाद ही स्पष्ट हो सकेगी। दरअसल दूसरी लिस्ट केबाद ही कई कैंपस कॉलेजों व आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में कुछ पॉपुलर कोर्सेज की सीटें भर गई। 

जिस कारण से तीसरी कट ऑफ में कई जगह हाउसफुल का बोर्ड लग गया था। तीसरी कट ऑफ केदाखिले के पहले दिन से दाखिलों केसाथ-साथ दाखिले रद्द हो रहे हैं। इस कारण से कई जगह कुछ कोर्सेज में सीटें खाली होने लगी है। आईपी कॉलेज में अब तक 550 दाखिले हो गए हैं, मंगलवार को 120 दाखिले हुए। जबकि सोमवार व मंगलवार तक 100 केलगभग दाखिले रद हुए।  
विज्ञापन


आईपी प्रवक्ता मनस्वनी योगी ने बताया कि दाखिले रद होने के कारण कुछ कोर्सेज के दाखिलों को खोलना पड़ सकता है। वहीं अर्थशास्त्र व अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले बंद भी करने पड़ सकते हैं। 

जहां तक चौथी कट ऑफ में गिरावट की बात है तो वह 0.25 से लेकर 1 फीसदी तक की हो सकती है। वहीं अरबिंदो कॉलेज में तीसरी कट ऑफ में ज्यादातर कोर्सेज में दाखिले बंद हो गए थे लेकिन अब दाखिले काफी रद हु रहे हैं। 

मंगलवार को ही चालीस दाखिले विभिन्न कोर्सेज से रद हुए हैं। इस कारण से बीकॉम, बीकॉम ऑनर्स व अंग्रेजी ऑनर्स जैसे दाखिलों को खोलना पड़ सकता है। जहां तक कट ऑफ में कमी की बात है तो 0.25 से लेकर 0,50 फीसदी तक की गिरावट हो सकती है। वहीं दीन दयाल उपाध्यायल कॉलेज में जहां मंगलवार को 64 दाखिले हुए तो 32 दाखिले रद भी कराए गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें