मैक्सफोर्ट स्कूल की रोहिणी व पीतमपुरा शाखा के अधिग्रहण मुद्दे पर लोकल कमिश्नर (एलसी) ने हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। उन्होंने स्कूलों के निरीक्षण के दौरान शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों पर उनके साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लगाया है।
अदालत ने मामले में अब 10 अगस्त को सुनवाई तय की है। न्यायमूर्ति संजीव सचदेव के समक्ष मामले की संक्षिप्त सुनवाई के दौरान महिला एलसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि निरीक्षण के दौरान शिक्षा निदेशालय के कर्मियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।
उन्होंने कहा कि स्कूल के कमरों, लैब व अन्य जगहों को डी सील कर जरूरी दस्तावेज व अन्य सामान एक कमरे में रखकर सील कर दिया गया है। अदालत ने फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है।