दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनावों की दस्तक के साथ ही कैंपस में छात्र राजनीति गरमा गई है। विभिन्न छात्र संगठन अधिकारों को लेकर प्रदर्शन करने में जुट गए हैं।
सोमवार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय अध्यक्ष अमृता धवन के नेतृत्व में मांगों को लेकर कुलपति के खिलाफ हल्ला बोला गया। बड़ी संख्या में छात्रों ने विभिन्न मांगों को लेकर नॉर्थ कैंपस में मार्च निकाला।
हंसराज कॉलेज से शुरू होकर यह मार्च विभिन्न कॉलेज होते हुए आर्ट्स फैकल्टी पहुंचा। एनएसयूआई की ओर से मांगों के संबंध में एक ज्ञापन कुलपति को देने का प्रयास किया गया।