फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में एडमिशन का अंतिम दिन आज, एक सीट पर तीन की दावेदारी

Thu, 14 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में मिशन एडमिशन अंतिम दौर में है। बृहस्पतिवार को 325 छात्रों ने ऑनलाइन फार्म भरे। वहीं, बड़ी संख्या में छात्र एनआईटी स्थित कैंपस भी पहुंचे। यहां छात्रों के फॉर्म भराने की अलग से व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन


बता दें कि आईटीआई में 1067 सीटें हैं। इसमें 24 महत्वपूर्ण ट्रेड है, जिसके लिए करीब 3200 फार्म आए हैं। लिहाजा, एक सीट पर तीन छात्रों की दावेदारी होगी। तकनीकी दक्षता के लिए इस बार छात्रों मेें अधिक क्रेज देखा गया। छात्रों ने फिटर, प्लंबर, मैकेनिकल ड्राफ्टमैन, डीजल, सिविल, ड्राफ्टमैन, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मशीनिस्ट, टर्नर आदि ट्रेडों में अधिक दिलचस्पी दिखाई है।

इनकी मांग शहर के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में भी है। वहीं, आईटीआई कैंपस में आयोजित रोजगार मेले में फिटर टर्नर जैसे ट्रेड वाले छात्रों का प्लेसमेंट भी अधिक हुआ था।
विज्ञापन


आनलाइन ही देखनी होगी कटऑफ
छात्रों को कटऑफ आनलाइन ही देखनी होगी। 19 जुलाई को कटऑफ निकलेगी। मालूम हो कि अभी तक आईटीआई को कैंपस में कटऑफ डिसप्ले करने का निर्देश नहीं मिला है। ऐसे में छात्रों को संबंधित वेबसाइट पर जाकर ही कटऑफ देखनी होगी। 20 से काउंसलिंग शुरू कर दी जाएगी।

तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं की मांग आने वाले दिनों में बढ़ेगी। ऐसे में आईटीआई पास आउट छात्रों की डिमांड में बढ़ोत्तरी होगी। फीटर, डे्रस मेकिंग, मैकेनिकल संबंधित ट्रेड में अधिक संभावना है। इसी वजह से छात्रों में इनकी दिलचस्पी बढ़ी है।
विज्ञापन

सुनील चौहान, प्रभारी आईटीआई ओल्ड फरीदाबाद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें