फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीआई में राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन 18 से, केंद्रीय राज्य मंत्री करेंगे उद्घाटन

Wed, 16 Nov 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : file photo
विज्ञापन
एमजी रोड स्थित मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) में 18 से 20 नवंबर तक वार्षिक राष्ट्रीय प्रबंधन सम्मेलन-डेलफिक 2016 का आयोजन होगा। संस्थान के 20वें साल में आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में 17 नवंबर को किया जाएगा। 
विज्ञापन


सम्मेलन के जरिये प्रबंधन की विभिन्न पृष्ठभूमि से 70 से अधिक कंपनियों के प्रमुखों को एकमंच पर लाया जाएगा। इनमें उद्योग के लोगों (ज्ञान और पैनल भागीदारों) के लिए, शिक्षा और छात्र समुदाय के लिए बातचीत और प्रबंधन के विभिन्न कार्यक्षेत्र के बारे में चर्चा किया जाएगा। डलफिक अनुसंधान पैनल चर्चा, केस स्टडी का अध्ययन प्रतिस्पर्धा और भारत भर में बी स्कूल के छात्रों के लिए व्यापार की योजना प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। 

अनुसंधान पैनल चर्चा में उद्योग से जुड़े लोग विचारों का आदान-प्रदान और विपणन, वित्त, संचालन, एनालिटिक्स, संचार आदि जैसे कई डोमेन से संबंधित विभिन्न मुद्दों का समीक्षात्मक रूप से मूल्यांकन करेंगे। इन चर्चाओं के लिए आर पी गोयनका समूह, ओगिल्वी एंड माथर, लावा मोबाइल्स, मोटोरोला, इक्विरस कैपिटल, शॉपर्स स्टॉप, कंतार मिलवार्ड ब्राउन, आईसीआरए से संबंधित लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें