फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीयू : नीट स्कोर के आधार पर होगा ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 24 Aug 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिला प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। नीट स्कोर के आधार पर दाखिले के लिए बुधवार से ऑनलाइन पंजीकरण होगा। 
विज्ञापन


नीट क्वालिफाई कर चुके उम्मीदवारों को आईपीयू की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। प्रक्रिया के तहत उन्हें अपने ऑल इंडिया नीट रैंक, नीट रोल नंबर व श्रेणी भरनी होगी। 

एमबीबीएस व बीडीएस में दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों ने पहले आईपी सीईटी फॉम नहीं भरा, उन्हें बतौर पंजीकरण 1 हजार रुपये पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण 1 सितंबर तक जारी रहेगा। दाखिले के संबंध में अधिक जानकारी आईपीयू की वेबसाइट  www.ipu.ac.in से प्राप्त की जा सकती है। अंतरिम मेरिट सूची उम्मीदवारों की ओर से भरे गए नीट स्कोर के आधार पर तैयार की जाएगी।

इस सूची को आईपीयू की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। दस्तावेजों की जांच के बाद फाइनल मेरिट तैयार होगी। इसके बाद दाखिले के लिए रैंक के आधार पर काउंसलिंग की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि देशभर के मेडिकल कॉलेजों में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एक ही प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) को लागू किया गया है। ऐसे में आईपीयू ने एमबीबीएस में दाखिले केे लिए 24 अप्रैल को आयोजित की गई  सीईटी प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी थी।

कॉलेज में सीटें
एमबीबीएस प्रोग्राम वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज, हिंदू राव मेडिकल कॉलेज, बाबा साहेब अंबेडकर कॉलेज व आर्मी मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध है। वर्धमान कॉलेज में एमबीबीएस के लिए 150, हिंदू राव मेडिकल कॉलेज में 50 व बाबा साहेब अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में 100, जबकि आर्मी मेडिकल कॉलेज में सेना के जवानों के बच्चों के लिए 100 सीटें उपलब्ध हैं। बीडीएस प्रोग्राम ईएसआई डेंटल कॉलेज में 50 सीटें हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें