आईआईएम अहमदाबाद अब दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल को लीडरशिप प्रोग्राम के गुर सिखाएगा। आईआईएम के विशेषज्ञ इन प्रिंसिपल को छात्रों का स्किल डेवलप करने के गुर सिखाने के साथ-साथ मैनेजमेंट की ट्रेनिंग भी देंगे। दिल्ली सरकार और आईआईएम ने प्रिंसिपल लीडरशिप प्रोग्राम के तहत रविवार को समझौता हस्ताक्षर किए।
इसमें शिक्षा निदेशालय के अधीन 1024 स्कूलों के प्रिंसिपल को राइट टू एजुकेशन रिसोर्स के तहत स्कूल को बेहतर ढंग से चलाने, समय की जरूरत के तहत तकनीक को जोड़ते हुए स्कूल प्रबंधन, छात्र व अभिभावकों की दूरियों को कैसे कम किया जा सकता है, इन सब की जानकारी देंगे।
इन्हें 18 महीनों में ट्रेनिंग दी जाएगी। प्रिंसिपल की ट्रेनिंग होने से इसका सीधा लाभ शिक्षकों समेत छात्रों को मिलेगा। ट्रेनिंग से पहले स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई पर भी फोकस किया जा रहा है।