दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब तक बीए प्रोग्राम में दाखिला का सबसे ज्यादा क्रेज दिखाई दे रहा है। एसओएल में 10 अगस्त से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
अब तक बीए प्रोग्राम में ही सबसे ज्यादा 6500 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं , जबकि उसके बाद दूसरा नंबर बीकॉम ऑनर्स का है। बीकॉम में 3500 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीते साल एसओएल में लगभग एक लाख 33 हजार छात्रों ने दाखिला लिया था।
बिना लेट फीस के साथ 31 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकता है। उसके बाद 1 सितंबर से 15 सितंबर तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है। उसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक 200 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है।
एसओएल अधिकारियों की मानें तो एसओएल में चार दिनों में अब तक लगभग 35 हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिसमें से लगभग 10, 500 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।