फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय: एसओएल में बीए प्रोग्राम हिट, बीकॉम ऑनर्स नंबर दो

Mon, 13 Aug 2018 11:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में अब तक बीए प्रोग्राम में दाखिला का सबसे ज्यादा क्रेज दिखाई दे रहा है। एसओएल में 10 अगस्त से प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन


अब तक बीए प्रोग्राम में ही सबसे ज्यादा 6500 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं , जबकि उसके बाद दूसरा नंबर बीकॉम ऑनर्स का है। बीकॉम में 3500 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। बीते साल एसओएल में लगभग एक लाख 33 हजार छात्रों ने दाखिला लिया था। 

बिना लेट फीस के साथ 31 अगस्त तक दाखिला लिया जा सकता है। उसके बाद 1 सितंबर से 15 सितंबर  तक 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है। उसके बाद 16 सितंबर से 30 सितंबर तक 200 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला लिया जा सकता है। 
विज्ञापन


एसओएल अधिकारियों की मानें तो एसओएल में चार दिनों में अब तक लगभग 35 हजार विद्यार्थियों ने दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिसमें से लगभग 10, 500 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है।  
 
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एसओएल में पांच कोर्सेज बीए ऑनर्स अंग्रेजी, बीए ऑनर्स राजनीति शास्त्र व बीकॉम ऑनर्स, बीकॉम व बीए प्रोग्राम के कोर्सेज के  दाखिले इस बार दो माह की देरी से शुरू हुए हैं। 

ऑनलाइन दाखिला लेने में परेशानी से बचने के लिए या दाखिला से जुड़ी जानकारी के लिए विद्यार्थी एसओएल की हेल्पलाइन 011-27008300 व 27008301 पर सुबह नौ बजे से शात सात बजे तक संपर्क कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें