चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों में नवंबर में होने वाले छात्र संघ चुनाव में इस बार सांध्यकालीन कक्षाओं में पढ़ने वाल छात्र-छात्राएं भी भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
इनकी संख्या 24 कॉलेजों में करीब 4 हजार है। इससे एक ओर जहां सांध्यकालीन कक्षाओं में पढ़ने वाले छात्र उत्साहित हैं। वहीं, चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को अब और मेहनत करनी पडे़गी।
दरअसल, सीसीएसयू की ओर से नवंबर में मेरठ और सहारनपुर मंडल के सभी संबंद्घ कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव प्रस्तावित हैं। बैक परीक्षाएं खत्म होने के बाद ही चुनाव का बिगुल बज जाएगा।
विज्ञापन
सांध्यकालीन कक्षाओं में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं की ओर से चुनाव में भाग लेने की अनुमति कुलपति से मांगी गई थी। यूनिवर्सिटी ने छात्रों की मांग को पूरा करते हुए अभी से यह स्पष्ट कर दिया है कि छात्र संघ चुनाव में इस बार सांध्यकालीन कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं भी भाग ले सकेंगे।