फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडमिशन में 'राजनीति' : डीयू में छात्र संगठन सेवा कर फैला रहे अपना जाल

Thu, 02 Jun 2016 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
डीयू के नॉर्थ कैंपस में एबीवीपी का हेल्प डेस्क - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय में शुक्रवार से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के तहत डीयू के विभिन्न छात्र संगठनों ने छात्रों की मदद के नाम पर अपनी राजनीति शुरू कर दी है।
विज्ञापन

2 of 8
साइबर कैफे में एडमिशन फार्म भरते छात्र - फोटो : अमर उजाला
नए छात्रों को अपने संगठन से जोड़ने के लिए कैंपस में विभिन्न छात्र संगठनों ने अपनी-अपनी हेल्प डेस्क लगाए। जहां संगठन की ओर से उन्हें दाखिले से जुड़ी जानकारी दी जाती रही।
विज्ञापन

3 of 8
ओपेन डे कार्यक्रम में छात्र - फोटो : अमर उजाला
डीयू की दाखिला प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न छात्र संगठन एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं। एबीवीपी हो या एनएसयूआई या फिर सीवाईएसएस सभी ने छात्र सहायता काउंटर्स खोल दिए हैं।

4 of 8
ओपेन डे कार्यक्रम में छात्र-अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
इन सेंटर्स पर संगठनों द्वारा छपवाईं गई सूचना पुस्तिकाएं भी छात्रों को दी जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन हेल्प सेंटरों केबहाने छात्र संगठनों की नजर डूसू चुनावों पर रहती है। जिससे कि वह नए छात्रों को अपने संगठन से जोड़ कर उनका वोट हासिल कर सकें।
विज्ञापन

5 of 8
ओपेन डे कार्यक्रम में छात्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली विश्वविद्यालय की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आसपास के इलाकों के नेट कैफे पर पहले दिन ही छात्रों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

6 of 8
साइबर कैफे में एडमिशन फार्म भरते छात्र - फोटो : अमर उजाला
इन नेट कैफे पर बाकायदा पोस्टर लगाए गए, जिससे कि छात्र फॉर्म भरनेे के लिए इन कैफे का सहारा लें। डीयू के पास पटेल चेस्ट इलाके में बड़ी संख्या में फोटो स्टेट व कैफे हैं।
विज्ञापन

7 of 8
ओपेन डे कार्यक्रम में छात्र-अभिभावक - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई वैसे ही वहां छात्रों की भीड़ बढ़ने लगी। सामान्य के लिए 100 रुपये में व आरक्षित श्रेणी के छात्रों से पचास रुपये लेकर फॉर्म भरवाए गए।
विज्ञापन

8 of 8
छात्रों केलिए सुविधा की बात यह रही कि उन्हें कैफे में ही अपने दस्तावेज की फोटो कॉपी, स्कैन करने की सुविधा  मिल गई। हालांकि इस कारण से कैफे वालों को कमाने का एक धंधा मिल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें