फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू दीक्षांत समारोह का कॉलेज भी करेंगे लाइव वेबकास्ट

Fri, 18 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का इस बार कॉलेज भी लाइव वेबकॉस्ट करेंगे। डीयू की ओर से दीक्षांत समारोह की लाइव वेबकास्टिंग करने के लिए कॉलेजों को भी कहा गया है। इस तरह से वेबकॉस्टिंग के पीछे प्रशासन का मकसद छात्रों को सहूलियत देना है। हर साल की तरह डीयू की वेबसाइट पर ही समारोह का लाइव वेबकॉस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही समारोह को सीधे स्क्रीन के माध्यम से डिग्री पाने वाले छात्रों के परिजन देख सकेंगे। इसकेलिए यूनिवर्सिटी कांफ्रेस सेंटर में स्क्रीन लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस बार डीयू का दीक्षांत समारोह लगभग छ माह देरी से आयोजित किया जा रहा है। बीते दिनों इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केआने केकयास लगाए जा रहे थे।

यह भी बात सामने आ रही थी कि समारोह में मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावेड़कर भी मुख्य अतिथि हो सकते हैं। लेकिन अब मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कानून के स्कॉलर प्रो वेद. पी. नंदा होंगे। यह वैश्विक स्तर पर नामी पुरस्कार से नवाजे जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें