इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफोरमेशन टेक्नोलॉजी कोट्टयम (आईआईआईटी कोट्टयम) कैंपस को निजी कॉलेज की बजाय राष्ट्रीय संस्थान में शिफ्ट करने की मांग को लेकर बृस्पतिवार को छात्रों का प्रतिनिधिमंडल मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर से मिला। जावडेकर ने इस मामले में मदद करने का आश्वासन दिया है।
आईआईआईटी कोट्टयम के छात्र शुभम कुमार व एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडया संयोजक साकेत बहुगुणा के मुताबिक, स्थायी कैंपस की मांग को लेकर छात्र आंदोलन चल रहा है, जिसके चलते कक्षाओं का भी बहिष्कार किया जा रहा है। क्योंकि उक्त संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी छात्रों की स्थायी कैंपस की मांग पर उनसे दुर्व्यवहार कर रहे हैं।
इस मामले की पूरी जांच होने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए। देशभर के आईआईआईटी अपने कैंपस या फिर एनआईटी के कैंपस में चलते हैं। छात्रों के मुताबिक, निजी कॉलेज में कोई स्थायी शिक्षक नहीं हैं। इसके अलावा हॉस्टल में दिक्कत है। इसका असर पढ़ाई पर भी पढ़ रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने स्थायी कैंपस का भी रनिर्माण शुरू करवाया जाए।