फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ भारत अभियान से अब तेजी से जुड़ रहे विद्यार्थी  

Sat, 01 Oct 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
अब विद्यार्थी भी नगर निगम के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने लगे हैं। विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थी पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की शपथ ले रहे हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को खांडसा रोड स्थित डीएवी स्कूल में शानदार नजारा दिखा। जब 801 विद्यार्थियों ने हाथ में कपड़े का थैला पकड़ पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया। 

नगर निगम के स्वच्छता सलाहकार श्याम सुंदर ने युवाओं को स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि यदि स्वस्थ रहना है तो स्वच्छता जरूरी है। उन्होंने कहा कि इसके लिए पॉलिथीन का खात्मा जरूरी है। 
विज्ञापन


विद्यार्थियों को बताया गया कि लोगों में कपड़े के थैले के इस्तेमाल की आदत कम होती जा रही है। यही मौका है जब उन्हें इसे लिए प्रेरित किया जा सके। वह अपने परिवार वालों के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। 

डीएवी स्कूल में यह कार्यक्रम निगमायुक्त टीएल सत्यप्रकाश के निर्देश पर आयोजित किया गया। अब तक जिले के 70 हजार स्कूली विद्यार्थियों को व दुकानदारों ने स्वेच्छा से कपड़े का थैला इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल सुभाष अदलखा ने भी जिला प्रशासन और नगर निगम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कपड़े का थैला इस्तेमाल कर बेहतर स्वास्थ्य और स्वच्छता को कायम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें