फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीएसयू का कॉलेजों को निर्देश, समस्याओं को रजिस्ट्रर्ड कर यूनिवर्सिटी को भेजें

Mon, 08 Aug 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
स्टूडेंट - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
अगर किसी छात्र का परीक्षा परिणाम से संबंधित कोई समस्या है तो उसे यूनिवर्सिटी जाकर भटकने की जरूरत नहीं है। बल्कि अब संबंधित कॉलेज ही यूनिवर्सिटी जाकर छात्रों की समस्या को हल कराएंगे। 
विज्ञापन


यह निर्देश सीसीएसयू कुलपति प्रोफेसर एनके तनेजा की ओर से सभी कॉलेजों के प्राचार्य को दिए हैं। दरअसल, पिछले दिनों सीसीएसयू की ओर से परीक्षाओं के  परिणाम घोषित किए थे। 

मगर काफी छात्रों को किसी न किसी तरह से परीक्षा परिणाम को लेकर आपत्ति थी और कुछ छात्रों के रोल नंबर और अन्य त्रुटि के कारण रिजल्ट रोक दिया गया था। जबकि कुछ को फेल ही कर दिया गया था।
विज्ञापन


ऐसे छात्रों और उनके अभिभावकों की बढ़ती तादात को देखते हुए यूनिवर्सिटी की ओर से एक सख्त निर्देश मेरठ और सहारनपुर के कॉलेज प्राचार्यों को दिए हैं कि वह ऐसे सभी परेशान छात्रों की समस्याओं को रजिस्टर्ड करें और उनके पेपर आदि लेकर एक आवेदन के साथ नत्थी करें और इसी तरह सभी छात्रों की शिकायतों के लिए एक नोडल अफसर नियुक्त करें और उन्हीं के माध्यम से शिकायतों को यूनिवर्सिटी भेजें।

इसमें छात्रों की समस्याओं को कक्षावार, विषयवार और सालवार लिखें तथा कॉलेज का एक लेटरपैड पर उक्त समस्याओं का विवरण लिखें जिससे उन्हें समय से दूर करा सकें। 

यूनिवर्सिटी ने कहा कि यदि किसी भी छात्र और अभिभावकों को कॉलेज ने यूनिवर्सिटी परीक्षा परिणाम से संबंधित समस्या का निराकरण कराने के लिए भेजा और जांच में उसकी पुष्टि हुई तो संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें