फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों के लिए फिटजी चलाएगा ब्रिज कोर्स

Sun, 16 Apr 2017 09:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद स्थित फिटजी सेंटर बोर्ड परीक्षा और जेईई एडवांस के बीच अंतराल को कम करने के लिए अप्रैल के अंत में ब्रिज कोर्स शुरू करने जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अर्ली एडवांटेज बैच फॉर क्लासेज के नाम से शुरू किए जाने वाली इस कक्षा में अच्छे अंक लाने एवं बेहतर प्रदर्शन करने के टिप्स दिए जाएंगे। इसके तहत विद्यार्थियों को पहले दो महीने प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि जेईई की तैयारियों के लिए मानसिक रूप से तैयार किया जा सकें। 

एक सप्ताह में हर विषय के लिए दो कक्षाए एवं उसके बाद परीक्षा होगी। नियमित मूल्यांकन से विद्यार्थियों की आईक्यू एवं विश्लेषणात्मक क्षमता में सुधार होगा। हर विद्यार्थी का माइक्रो एवं मेक्रो विश्लेषण इस दौरान किया जाएगा। 
विज्ञापन


फरीदाबाद सेंटर के मुख्य अंबरीश श्रीवास्तव ने कहा कि फिटजी अपना 25 वां वर्ष मना रहा है। इसके लिए अप्रैल के अंत में अर्ली एडवांटेज बैच पाठ्यक्रम शुरू किया गया है, जो विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए है। इस दौरान केमेस्ट्री एक्सपर्ट आरके चौधरी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें