फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रोग्राम की सीटें होंगी दोगुनी, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने की घोषणा

Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
विज्ञापन
स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (एससीईआरटी) में बीएड प्रोग्राम की सीटें दिल्ली सरकार दोगुना करेगी। अभी बीएड प्रोग्राम की 70 सीटें हैं जिसे 150 करने की तैयारी है। इससे शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


बैचलर ऑफ एजुकेशन और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के नये बैच के छात्रों को संबोधित करने पहुंचे मनीष सिसोदिया ने भरोसा दिलाया कि अगले साल बीएड प्रोग्राम की सीटें 150 करने की पूरी कोशिश करेंगे। 

अभी 70 छात्रों को दाखिला मिलता है, अगले साल 150 को मिलेगा।  डिफेंस कॉलोनी स्थित एससीईआरटी कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां से बैचलर ऑफ एजुकेशन और डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स को बहुत जल्द एक अलग इंस्टीट्यूट मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट को नाम देने की जिम्मेदारी छात्रों को सौंपी

मनीष सिसोदिया
भावी शिक्षकों से सिसोदिया ने कहा कि वे सोचकर-विचारकर बताएं कि भविष्य में बनने वाले इंस्टीट्यूट का नाम क्या होना चाहिए? यह आप सभी का है, आपकी जिम्मेदारी है कि अच्छा नाम सुझाएं।

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने शिक्षक छात्रों से कहा कि हर छात्र अपने हिसाब से विश्व की दस बड़ी समस्याएं बताएं और इन समस्याओं को सुलझाने में एक शिक्षक के तौर पर क्या भूमिका निभा सकते हैं, यह भी बताएं। अगली बार इस मुद्दे पर बातचीत करेंगे।

शिक्षक बनने के लिए अध्ययनरत छात्रों से सिसोदिया ने कहा कि आने वाले समय में दिल्ली के 26 लाख बच्चों की जिम्मेदारी आप पर होगी। शिक्षण संस्थान ठीक से खड़े हो जाने पर समाज की ज्यादातर समस्याएं या तो खत्म हो जाएंगी या कम हो जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें