मैथ के सवालों को हल करने का अगर आपमें हुनर हो तो आप बन सकते हैं सीबीएसई ग्रुप मैथमेटिकल ओलंपियाड-2016 का हिस्सा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने इसके लिए सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इसमें नौंवी से लेकर 11वीं क्लास तक के स्टूडेंट प्रतिभाग कर सकते हैं। 8वीं के कुछ तेजतर्रार स्टूडेंटों को भी आवेदन का मौका दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि पांच सितंबर है।
स्टूडेंट अपने स्कूल के टीचर से आवेदन करने के लिए संपर्क करें। स्कूल से चयनित नाम ही प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। स्कूल एडमिनिस्ट्रेशन को इसके लिए स्टूडेंट की पूरी प्रोफाइल भेजनी होगी।