फर्रूखनगर-खेड़ा-खुरमपुर रोड पर स्थित सवेरा ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन व पंजाब एंड सिंध बैंक के बीच करीब 25 करोड़ रुपये के ऋण मामले में कॉलेज के 500 छात्र-छात्रों का भविष्य चौपट हो गया। शनिवार दोपहर बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं का सामान उनके हवाले कर दिया।
फर्रूखनगर थाने के सबइंस्पेक्टर हरमेशचंद ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक के अधिकारियों ने 25 सितंबर को सवेरा ग्रुप इंस्टयूशन शिक्षण संस्थान पर ऋण मामले को लेकर सील करने का नोटिस चस्पा कर दिया था। इस दौरान छात्र-छात्राओं का सामान भी कमरों में बंद हो गया था। बैंक अधिकारियों ने शनिवार को उन छात्रों की मांग पर स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में उन्हें सामान सौंप दिया है।